IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 जारी

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 जारी | मेन्स परीक्षा 1 फरवरी 2026 को

सरकारी नौकरी (GOVT JOBS)

Tej Prakash

1/23/20261 मिनट पढ़ें

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 जारी

मेन्स परीक्षा 1 फरवरी 2026 को

नई दिल्ली, 23 जनवरी 2026 — इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

IBPS RRB Clerk की प्रारंभिक परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा, जो कि 1 फरवरी 2026 को आयोजित होगी, के लिए पात्र होंगे।

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

“IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025” लिंक पर क्लिक करें

रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें

रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव रखे

स्कोरकार्ड और कट-ऑफ जल्द होंगे जारी

IBPS जल्द ही स्कोरकार्ड और कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। स्कोरकार्ड में सेक्शन-वाइज और कुल अंक दर्शाए जाएंगे। कट-ऑफ मार्क्स परीक्षा के कठिनाई स्तर और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के आधार पर तय किए जाएंगे

IBPS RRB Clerk पद के लिए वेतन और भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹20,000 से ₹25,000 प्रति माह इन-हैंड सैलरी मिलेगी। इसके अलावा कई भत्ते भी दिए जाएंगे, जैसे:

महंगाई भत्ता (DA)

हाउस रेंट अलाउंस (HRA)

स्पेशल अलाउंस

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक परीक्षा:

कुल प्रश्न: 80

विषय: रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी

कुल अंक: 80

मेन्स परीक्षा:

कुल प्रश्न: 200

विषय: रीजनिंग, गणित, जनरल अवेयरनेस, भाषा, कंप्यूटर

अंतिम चयन मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर किया जाएगा